Giridih News: सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम एसआरके डीएवी स्कूल के समीप बोलेरो और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, इस टक्कर में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए. घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जबकि दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह भेजने की तैयारी की गई. हादसे के बाद भाग रहे बोलेरो को लोगों ने बागोडीह बराकर पुल के पास पकड़कर प्रशासन को सूचना दी. बताया गया कि टेंपो में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जबकि पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई.
टेंपो में सवार लोग दलांगी, कपिलो, रजमनिया, पंदना व बाराटांड़ जा रहे थे. क्षमता से अधिक सवारी को लेकर स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था और प्रशासन की निगरानी पर सवाल उठाए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

