Search

 
 
 

Giridih News : आपका मोबाइल फिर से आपके पास कार्यक्रम, पुलिस ने 211 उपभोक्ताओं को फोन लौटाए

न्यू पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय भवन में सोमवार की दोपहर जिले की पुलिस की योजना आपका मोबाइल फिर से आपके पास के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुल 211 मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन वापस कर दिए गए.
 

Giridih : न्यू पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय भवन में सोमवार की दोपहर जिले की पुलिस की योजना आपका मोबाइल फिर से आपके पास के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुल 211 मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन वापस कर दिए गए. 

 

 

कार्यक्रम में एसपी डॉ. बिमल कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे

एसपी डॉ. कुमार ने मोबाइल लौटाते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल केवल संचार का माध्यम नहीं बल्कि पहचान, सुरक्षा, अध्ययन, बैंकिंग और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा अहम साधन बन चुका है. ऐसे में मोबाइल का चोरी होना या गुम हो जाना उपभोक्ता के लिए गंभीर समस्या है. 

 

उन्होंने बताया कि गिरिडीह पुलिस शिकायत मिलने पर हर संभव तकनीक और संसाधनों का उपयोग कर फोन का पता लगाकर उसे उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने में लगी रहती है. डॉ. कुमार ने यह भी बताया कि पूर्व में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में कुल 426 मोबाइल उपभोक्ताओं को फोन लौटाए जा चुके हैं.

 

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से अपने‑अपने गुम मोबाइल लेने पहुंचे कई यूजर्स के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी. कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने पैसों की कमी के कारण नया मोबाइल नहीं खरीद पाए थे और उनके लिए खोया मोबाइल वापस मिलना उनके लिए सुखद साबित हुआ. 

 

लौटते समय कई उपभोक्ताओं ने एसपी व पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी भी मौजूद रहे, जिनमें सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सरिया एसडीपीओ धनंजय राम, खोरी महुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित अन्य थानों के प्रभारी शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही