Search

 
 
 

Entertainment News : श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा पर छिड़ा विवाद, विठाबाई के परिवार ने की नाम बदले की

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईथा' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही उनके दमदार अभिनय और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब सराहना हुई.
 

Lagatar  Desk : श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईथा' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही उनके दमदार अभिनय और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब सराहना हुई. हालांकि, रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है. पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी और अब विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने भी मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

 

 

'ईथा' नाम पर क्यों उठे सवाल

मराठी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCP के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग का कहना है कि यह फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है, इसलिए इसका नाम भी उन्हीं के नाम पर होना चाहिए.

 

पार्टी का मानना है कि फिल्म का टाइटल 'विठा' या 'विठाबाई' रखा जाना चाहिए, ताकि महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा परंपरा में उनके ऐतिहासिक योगदान को उचित सम्मान मिल सके. NCP के प्रदेश अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने कहा कि विठाबाई की विरासत को सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है और मेकर्स को फिल्म के शीर्षक में उनके नाम का इस्तेमाल करना चाहिए था.

 

विठाबाई के परिवार ने भी जताई नाराजगी

विवाद उस समय और गहरा गया जब विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने भी NCP की मांग का समर्थन किया. उनके बेटे कैलाश और राजेश नारायणगांवकर तथा पोते मोहित नारायणगांवकर ने फिल्म के नाम 'ईथा' पर नाराजगी जताई.

 

परिवार का कहना है कि यह केवल नाम का नहीं, बल्कि सम्मान का सवाल है. उनका मानना है कि आने वाली पीढ़ियां विठाबाई नारायणगांवकर को उनके नाम से याद रखें, क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और निर्माता दिनेश विजान (मैडॉक फिल्म्स) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 


स्टारकास्ट और रिलीज डेट

'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर निर्माता दिनेश विजान के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'ईथा' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही