Search

 
 
 

Hazaribagh News :  तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंदा, घायल

शहर के मिशन अस्पताल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों पर चढ़ गई. हादसे के बाद कार बिजली के पोल और चापाकल से टकराकर रुक गई. दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
 

Hazaribagh : शहर के मिशन अस्पताल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों को रौंद दिया. इसके बाद कार बिजली के पोल और चापाकल से टकराकर रुक गई. दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

 

जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से चल रही थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

सूचना मिलते ही बड़ा बाजार ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. प्रारंभिक तौर पर चालक के नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.


घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. पुलिस घायलों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही