Search

 
 
 

Giridih News : देवघर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, 7 माह पहले हुई थी शादी, विरोध में सड़क जाम

पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां परियाना के पास स्थित स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोदार टक्कर मार दी. इस हादसे में रानीखावा (पचंबा थाना) निवासी उमेश कुमार मंडल (26 वर्षीय) की मौत हो गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih :  पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां परियाना के पास स्थित स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोदार टक्कर मार दी. इस हादसे में रानीखावा (पचंबा थाना) निवासी उमेश कुमार मंडल (26 वर्षीय) की मौत हो गई.

 

Uploaded Image

बताया जा रहा है कि उमेश कुमार मंडल देवघर से जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा देकर घर लौट रहा था. तभी परियाना के पास स्थित स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक उसे टक्कर मारी और घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया.

 

स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक पर पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वह ट्रक छोड़कर भागने लगा.इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पथला नावाडीह के निकट पकड़ लिया और घटना की जानकारी पचंबा पुलिस को दी.

 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक व चालक को अपने कब्जे में ले लिया और घटनास्थल की जांच में जुट गई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दियाय  

 

बताया जाता है कि उमेश की शादी लगभग सात महीने पहले ही हुई थी. उसकी मौत की खबर फैलते ही उसकी पत्नी समेत पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. अस्पताल में शुभचिंतकों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई है और सभी का रो रोकर बुरा हाल है.

 

सोमवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आगजनी कर प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, दोषी ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और उस मार्ग पर  यातायात नियमों के पालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग पर अड़े रहे.

घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता शुरू कर दी है. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा जाम हटाने का आग्रह किया. खबर लिखे जाने तक प्रशासन तथा ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी थी और पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है.

 

पचंबा थाना पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच चल रही है. जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही