Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरीडीह : मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत, बेपटरी होने से आवागमन बाधित

Advertisement
Advertisement
Giridih :  धनबाद-गया रेल खंड के चिचाकी स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गयी.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया. जिसकी वजह से इस मार्ग पर कई घंटों तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. यह घटना शुक्रवार की देर रात करीब 2 से 3 बजे की है. ( गिरीडीह">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/giridih/">गिरीडीह

की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
)

घटनास्थल पर पहुंचे रेलवे और वन विभाग के अधिकारी

घटना की सूचना रेलवे और वन विभाग को दी गयी. मौके पर सभी घटनास्थल पर पहुंचे. स्टेशन पर आईईटीआर गाड़ी भी पहुंची और मृत हाथी को पटरी से हटाया गया. जिसके बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन फिर से शुरू हुआ. इसे भी पढ़े : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ed-will-send-summons-to-ias-pooja-singhal-ca-and-her-brother-are-being-questioned/">BIG

BREAKING : ईडी IAS पूजा सिंघल को भेजेगा समन, CA और उसके भाई से हो रही पूछताछ

करीब 27 हाथी रेलवे पटरी को कर रहे थे पार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाथियों का झुंड चिचाकी रेलवे स्टेशन, हरैयाटांड़ के पास से रेल पटरी को पार कर रहा था. इसी दौरान एक हाथी मालगाड़ी की चपेट आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हाथियों के झुंड में करीब 27 हाथी थे जो रेल पटरी को पार कर रहे थे. इसे भी पढ़े : ज्ञानवापी">https://lagatar.in/owaisi-jumped-in-the-survey-case-of-gyanvapi-masjid-said-this-is-a-violation-of-law-the-court-is-opening-the-way-for-anti-muslim-violence/">ज्ञानवापी

मस्जिद सर्वे मामले में कूदे ओवैसी, कहा, यह कानून का उल्लंघन है, कोर्ट एंटी मुस्लिम हिंसा का रास्ता खोल रहा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही