Search

 
 
 

गिरिडीह : अनियंत्रण बोलेरो पलटी, किशोर की मौत, माता-पिता घायल

 
Dumri (Giridih) : डुमरी थाना क्षेत्र के कल्हाबार पंचायत अंतर्गत केबी रोड के तेलखारा पुल में रविवार की रात अनियंत्रित होकर एक बोलेरो जेएच 11यू 4675 पलट गई. हादसे में दंपती घायल हो गये, वहीं 13 वर्षीय सागर यादव की मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घायलों को मुखिया नूरउद्दीन अंसारी ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. इस संबंध में बताया जाता है कि सरिया निवासी ज्ञानचंद महतो अपनी पत्नी बेबी यादव पुत्र सागर के साथ बोलेरो से सरिया से चिरकी के चिरुडीह जा रहे थे. तेलखारा पुल पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सागर की मौत घटना स्थल पर हो गई. वहीं उसके माता-पिता घायल हो गये. प्राथमिक इलाज के बाद बेबी यादव को धनबाद रेफर कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को हटवाया. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/surendrapal-singh-became-minister-in-rajasthan-10-days-ago-lost-the-by-election-today/">राजस्थान

में 10 दिन पहले बने थे मंत्री, आज उपचुनाव हार गये सुरेंद्रपाल सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही