Search

 
 
 

गिरिडीह : संत जोसेफ स्कूल में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों का हंगामा, प्रिंसिपल को हटाने की मांग

त जोसेफ स्कूल के गेट के बाहर एडमिशन फीस में बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों को लेकर 400-500 की संख्या में अभिभावक धरने पर बैठे. इस दौरान अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की और प्रींसिपल को हटाने की मांग की.
 

Giridih :  संत जोसेफ स्कूल के गेट के बाहर एडमिशन फीस में बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों को लेकर 400-500 की संख्या में अभिभावक धरने पर बैठे. इस दौरान अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की और प्रींसिपल को हटाने की मांग की. 

 

अभिभावकों का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से प्रिंसिपल से मिलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन प्राचार्य नदारद रहे. उनका कहना है कि पूर्व प्राचार्य व्यक्तिगत रूप से अभिभावकों से मिलते थे, जबकि वर्तमान प्रिंसिपल किसी से नहीं मिलते. उनके इस तरह के रवैये से सभी त्रस्त हैं.

 

 

 

पिछले गुरुवार को भी अभिभावक स्कूल गेट पर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं. इसके बाद पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में स्कूल सेक्रेटरी और अभिभावकों के बीच बैठक हुई, जिसमें वार्ड 6 के पार्षद संजीव कुमार भी मौजूद थे. 

 

अभिभावकों के अनुसार, बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकला और केवल आश्वासन दिया गया.  स्कूल प्रबंधन ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.  अब देखना होगा कि स्कूल प्रबंधक इन आरोपों पर कब और क्या जवाब देते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही