Search

 
 
 

गिरिडीह : फरार नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Dumri(Giridih) : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर थाना में लंबित स्थायी वारंटी/फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी को लेकर रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निमियाघाट पुलिस ने छापेमारी कर फरार नक्सली धनी मांझी उर्फ धनिया मांझी (उम्र करीब 49 वर्ष) पिता जितन मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. धनी मांझी गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चपरखो का रहनेवाला है. वह 2019 से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ नक्सली गतिविधि में शामिल होने का आरोप है. उसके खिलाफ निमियाघाट थाना में 07 नवंबर 2001 को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है. कोर्ट ने उसे 2019 से फरार घोषित किया है. छापेमारी टीम में निमियाघाट थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह, एएसआई हरिश कुमार सिंह, एएसआई निकोलस सोरेन एवं निमियाघाट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे . इसे भी पढ़ें : शहर">https://lagatar.in/dclr-covered-up-the-matter-of-mismanagement-in-the-city-area-only-khanapurti-in-the-name-of-investigation/">शहर

अंचल में कुव्यवस्था मामले में लीपापोती कर बैठ गए DCLR, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही