Search

गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Giridih: पुलिस में अलग-अलग स्थान से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गिरिडीह के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी लोगों के साथ साइबर ठगी कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद सभी पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें निरंजन प्रसाद यादव, मंटू कुमार, सचिन यादव, चंद्रदेव राय और अजीत यादव शामिल है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 07 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 01 पासबुक, 02 आधार कार्ड, 03 पैन कार्ड, 01 स्मार्ट वॉच बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि ये सभी साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगने का काम करते थे. ये अपराधी कभी फर्जी कुरियर सर्विस तो फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों को ठगते थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/bounty-tpc-militant-surrenders-before-ranchi-police-naxalite-killer-of-5-policemen-arrested/">रांची

पुलिस के समक्ष इनामी टीपीसी उग्रवादी ने किया सरेंडर,5 पुलिसकर्मियों का हत्यारा नक्सली गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp