Search

 
 
 

गिरिडीह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ढाई लाख से ज्यादा बरामद किया

 
Giridih: पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2.58 लाख रूपया बरामद किया है. सोमवार को एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से जमुई जिला होकर लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने के उद्देश्य से छोटी गाड़ियों से अनाधिकृत तौर पर रुपये भेजे जा रहे हैं. जिसके बाद एसपी ने बेंगाबाद थाना के सामने सभी वाहनों की सघन जांच पुलिस बल और उड़नदस्ता दल के साथ शुरू किया. इसी दौरान पिकअप पंजीयन सं०- BR09GC- 0995 और पिकअप पंजीयन सं0- BR09GC-0744 को छोटकी खरगडीहा से बेंगाबाद की ओर आते हुए देखकर रोका गया. दोनों वाहनों जांच किया गया तो दोनों वाहन के चालकों के पास से रुपये बरामद हुए. बरामद रुपये को विधिवत जप्त किया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें -बिहारः">https://lagatar.in/bihar-lathi-charge-on-guest-teachers-who-were-going-to-surround-cm-residence-in-patna/">बिहारः

पटना में सीएम आवास घेरने जा रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही