Search

गिरिडीह : अभिभावक एकता मंच डुमरी का धरना चौथे दिन भी जारी

Dumri (Giridih) : अभिभावक एकता मंच का तीन सूत्री मांगों को ल कर डुमरी अनुमंडल कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो के नेतृत्व में चल रहे धरना में चौथे दिन कल्हाबार पंचायत के दर्जनों अभिभावक शामिल हुए. डुमरी के बीईईओ जयकुमार तिवारी ने शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष से बात की थी. उन्होंने मांगपत्र को जिला प्रशासन व राज्य सरकार को भेजने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की अपील की थी, लेकिन मंच के लिए अपनी जिद पर अड़े रहे. उनका कहना था कि जब तक विभाग कोई ठोस पहल नहीं करता है, धरना जारी रहेगा. आगे चलकर इसे उग्र आंदोलन का रूप दिया जाएगा. मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला स्थानातरण के तहत प्रखंड से 53 शिक्षकों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में हो गया, जबकि अन्य जिलों से मात्र 3 शिक्षक ही डुमरी प्रखंड स्थानांतरित होकर आये. इससे प्रखंड में शिक्षण व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. प्रखड के वैसे सरकारी विद्यालय जो वर्षों से एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, वहां विषयवार शिक्षक नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है. धरना में आजसू पार्टी की विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, करमचंद महतो, घनश्याम महतो, मिथलेश कुमार, इदरीश अंसारी,नरेश कुमार, राजू रविदास, बज्जु कुमार मिस्त्री, परमेश्वर महतो, चंदन कुमार, जुमरती मियां, टुकन महतो, लालेश्वर यादव, जगदीश कुमार महतो, राजेश शर्मा आदि शमिल थे. यह भी पढ़ें : पूर्णिया">https://lagatar.in/eliminate-air-flight-barriers-from-purnia/">पूर्णिया

से हवाई उड़ान की बाधाओं को दूर करें अधिकारीः नीतीश कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp