Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : श्री बंशीधर मंदिर में धूमधाम से मनी राधाष्टमी

Advertisement
Advertisement
दो दिवसीय कार्यक्रम में हो रही राधारानी की महिमा का बखान
Pirtand(Giridih): जिले के पीरटांड प्रखड़ के पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर में राधाष्टमी के शुभ अवसर पर 22 सितंबर से दो दिवसीय श्री राधा जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शुक्रवार को कलश स्थापन, पंचदेव पूजन, नवग्रह पूजन, षोडश मातृका पूजन व प्रधान देव श्री राधा रानी व श्री बंशीधर का पूजन किया गया. इसके बाद में मधुपुर से आए भजन मंडली ने 24 घंटे का अखंड श्री कृष्ण नाम धुन प्रारंभ किय. रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया. वहीं 23 सितंबर को प्रातः 5:30 बजे आह्लादिनी शक्ति राधे रानी का गद्दी दर्शन, सुबह आठ बजे से वंशी अवतार महाप्रभु श्री हरिवंश चंद्र जी द्वारा रचित राधा सुधा निधि का पाठ किया गया. दोपहर करीब एक बजे गर्ग संहिता के माध्यम से राधा रानी का  जन्मोत्सव मनाया गया. शाम को श्री बंशीधर मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गईजो पूरे पालगंज गाँव का भ्रमण कर पुनः बंशीधर मंदिर पहुँची. जिसके बाद महाआरती उतारी गई. कार्यक्रम में पंडित शिशिर भक्त, शरत कुमार भक्त, ग्रीष्म भक्त, प्राण बल्लब भक्त, निकुंज केतन भक्त, चरित्र केतन भक्त, विपुल वत्सल, भागवत भक्त, भुवन बल्लभ भक्त, पवन कुमार मंदिलवार, धीरज राम, आसुतोष राम, बप्पी लाहकार सहित कई लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही