Search

 
 
 

गिरिडीह : स्थायीकरण की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने निकाली रैली

 

पिता-पुत्र के मुख्यमंत्री रहते हुए भी मांग पूरी नहीं हुई : फेडरेशन

Giridih : सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बुधवार को शहरी क्षेत्र में रैली निकाली. झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले रैली नगर निगम कार्यालय से निकलकर मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर, टावर चौक होते हुए वापास निगम कार्यालय पहुंची. रैली को संबोधित करते हुए फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शुरू से ही वादाखिलाफी करते आई है. पिता शिबू सोरेन और पुत्र हेमंत सोरेन के  मुख्यमंत्री काल में सरकार ने वादा किया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले सफाई कर्मियों के साथ इंसाफ होगा. लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद राज्य सरकार टालमटोल की नीति अपना रही है. विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे फाइल पर कुंडली मारकर बैठे हैं. सिटी मैनेजर और अर्बन प्लानर की बहाली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इन बहालियों में 20 से 25 लाख की मोटी रकम वसूली जा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहें, तो कर्मियों का स्थाईकरण एक दिन में हो जाएगा, लेकिन वह भी अधिकारियों के इशारे पर नाच रहे हैं. उन्होंने सरकार को चेताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले स्थाईकरण नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल चले जाएंगे. मांग के समर्थन में गुरुवार को शहर में मसाल जुलूस निकाला जाएगा. मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्र, शब्बीर अंसारी, लखन शर्मा, लखन हरिजन, रामकुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-preparations-for-republic-day-celebrations-in-final-stage-rehearsal-for-parade-held/">धनबाद

: गण्तंत्र दिवस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में, परेड का हुआ पूर्वाभ्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही