Giridih : जिले के पचंबा इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बिजली के पोल से जा भिड़ी.
इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान नवादा (बिहा) निवासी समीर के रूप में हुई है. वहीं घायलों में सद्दाब, तौफिक, सब्बीर और एक अन्य समीर शामिल हैं.
घटना के संबंध में बताया गया कि सभी लोग गिरिडीह से घोरथम्बा शादी समारोह में गए थे. लौटने के दौरान पचंबा के पास पीछे से आ रहा एक वाहन लगातार आगे-पीछे कर रहा था, जिससे सवार लोगों को शक हुआ कि कहीं छिनतई की घटना न हो जाए.
इसी डर से चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और उससे नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद वाहन पहले डिवाइडर से टकराई, फिर बिजली के पोल से जा भिड़ी. इस हादसे में स्कॉर्पियों सवार एक की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए.
घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ऑटो के माध्यम से सदर अस्पताल भिजवाया.इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
https://lagatar.in/ed-reshuffle-prabhakar-prabhat-becomes-new-joint-director-of-jharkhand-ed
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment