Search

 
 
 

Giridih News: नशा मुक्ति को लेकर सेमिनार का आयोजन

मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता को लेकर सरकार अभियान चला रही है. इसको लेकर गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत भवन में सेमिनार का आयोजन किया गया.
 

Giridih: मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता को लेकर सरकार अभियान चला रही है. इसको लेकर गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत भवन में सेमिनार का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें:

इस कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण विशेषकर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त गांव निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था.

 

इस सेमिनार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भूमिका से परिवार और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त किया जा सकता है. उन्होंने आर्थिक, सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी नकारात्मक असर बताए और सतत जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया. JSLPS प्रबंधक जेवियर एक्का ने भी SHG महिलाओं से गांवों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

 

इस सेमिनार में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने नशे के कारण उत्पन्न घरेलू कलह, आर्थिक कठिनाई और सामाजिक समस्याओं पर चिंता जताई और सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया.

 

स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सशक्त संदेश दिया, जबकि सूचना विभाग के एलईडी प्रचार वाहन पर नशा मुक्ति संबंधी लघु फिल्में तथा जानकारी दिखायी गई. कार्यक्रम में सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का प्रण लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही