Search

 
 
 

Giridih News :  मकतपुर में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशितों ने सड़क जाम कर विरोध जताया

शहर के मकतपुर इलाके में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों का गुस्सा आज बुधवार को भड़क उठा.  इलाके के आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और मकतपुर चौक को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके का यातायात ठप हो गया और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं.
 

Giridih :  शहर के मकतपुर इलाके में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों का गुस्सा आज बुधवार को भड़क उठा.  इलाके के आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और मकतपुर चौक को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके का यातायात ठप हो गया और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. 

 

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है.  कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई. इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया.  प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली तुरंत बहाल करने की मांग की.

 

Uploaded Image

 

लोगों का कहना है कि बिजली न होने से घरों में दैनिक कार्य प्रभावित है. इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है.  भीषण गर्मी में बुजुर्ग और बच्चे विशेष रूप से परेशान हैं. लोगों ने बताया कि कई बार फोन पर और लिखित शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ, इसलिए मजबूरन उन्हें सड़क जाम कर विरोध करने को मजबूर होना पड़ा.

 

Uploaded Image

 

इधर, जाम के कारण इलाके का ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा और पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया, जिसके बाद जाम हटाया गया और आवागमन सुचारू हो सकी.  मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि यदि बिजली जल्द बहाल नहीं हुई तो और उग्र आंदोलन करेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही