Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ग्राम पंचायतों में शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

Advertisement
Advertisement

17 सितंबर से होगी आयुष्मान भव: अभियान की शुरुआत : सिविल सर्जन

Giridih. : सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा ने कहा कि 17 सितंबर से आयुष्मान भव: अभियान की शुरुआत होगी जो 2 अक्टूबर तक चलेगी. 16 सितंबर को अपने कक्ष में डॉक्टर मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम की जाएगी. हर आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य केंद्र पर 5 वर्ष से ऊपर के लोगों का आयुष्मान व आभा कार्ड बनाया जाएगा. सिविल सर्जन की मानें तो देश में डिजिटल स्वास्थ्य को लेकर आयुष्मान भव: योजना शुरु की जा रही है. इस योजना से गांव को नई पहचान मिलेगी. उन्होंने बताया कि गांव के नाम के साथ आयुष्मान भी जोड़ा जाएगा और यह नई पहचान गांव की सीमा पर दिखाई देगी. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में गैर संचारी रोग के इलाज से शुरुआत की जाएगी. स्वास्थ्य मेला में बीपी, शुगर आदि की जांच की जाएगी. कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न रोगों की जांच व नियमित टीकाकरण किया जाएगा. 2 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केदो में ग्राम सभा की जाएगी और बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

20 सितंबर को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

सिविल सर्जन ने बताया कि इन कार्यक्रमों के बीच 20 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसमें एक से 19 साल आयु वर्ग के व्यक्ति को अल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केदो व स्कूलों में यह खुराक खिलाई जाएगी. 29 सितंबर को माप अप राउंड के तहत छोटे बच्चों को खुराक दी जाएगी. उन्होंने बताया कि गिरिडीह में 13.34 लाख बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. पत्रकार वार्ता में सिविल सर्जन के अलावा डीआरएचओ डॉ. अशोक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/giridih-thousands-worth-theft-from-house-and-shop-by-cutting-electricity/">यह

भी पढ़ें:   गिरिडीह : बिजली काट कर घर व दुकान में की लाखों की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही