Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी व धनवार में बनेगा स्टेडियम, रांची की टीम ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement

धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने की है दोनों स्टेडियम निर्माण की अनुशंसा

Tisri (Giridih). : तिसरी के गांधी मैदान व धनवार में भव्य स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मालूम हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने इन दोनों स्टेडियम के निर्माण की अनुशंसा की थी। 23 सितंबर को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से जेई व आरकिटेक की टीम स्टेडियम निर्माण के निरीक्षण के लिए तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान पहुंची. इस दौरान रांची से आए आरकिटेक गौरव व ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के जेई ने गाँधी मैदान का निरीक्षण किया. इन अभियंताओं की टीम ने स्थानीय युवकों के सहयोग से पूरे मैदान की मापी की. इस संबंध में आरकिटेक गौरव ने बताया कि एक उत्तम स्टेडियम निर्माण के लिए कम से कम 600 गुणा 400 मीटर जगह होना आवश्यक है. मैदान की मापी में जगह थोड़ी कम पड़ रही है, जिसके कारण इस मैदान में चार सौ मीटर का ट्रैक बनाने के बाद एक ही पवेलियन का निर्माण किया जा सकता है. कहा कि इसका रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंपा जायेगा. इसके बाद यह निरिक्षण टीम धनवार के लिए रवाना हो गई. बताया गया कि स्टेडियम के रख-रखाव के लिए सड़क की ओर मैदान वाले भाग पर कुछ कमरे भी बनाये जा सकते हैं, ताकि उन्हें किराए पर देकर स्टेडियम का मैंटेनेन्स किया जा सके.

स्थानीय युवकों ने बाबूलाल से की थी स्टेडियम की मांग

बता दें कि कुछ महीने पूर्व ही तिसरी प्रखंड मुख्यालय के दर्जनों युवाओं ने स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी के कोदईबांक स्थित पैतृक आवास पर मुलाक़ात कर मुख्यालय में स्टेडियम निर्माण की मांग की थी. इसी मामले में बाबूलाल ने स्टेडियम निर्माण का की अनुशंसा की थी. विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद गाँधी मैदान में स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव व भाजपा नेता सुनिल साव ने कहा कि खेल प्रेमियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए बाबूलाल मरांडी ने तिसरी व धनवार में स्टेडियम निर्माण की अनुशंसा की थी. जेई और आरकिटेक के निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य जल्द प्रारम्भ किए जायेंगे. उन्होंने कहा कि बाबूलाल एक विकास पुरुष हैं और विकास को यह रफ्तार केवल बाबूलाल मरांडी ही दे सकते हैं. मौके पर युवाओं ने बाबूलाल मरांडी को साधुवाद दिया है. मौके पर भाजपा नेता सोनू हेमब्रम, पुरुषोत्तम सिंह, विकास, प्रवीण सिंह, उदय यादव, रोहित सिंह, अनूप साव, सुमित सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही