Search

 
 
 

गिरिडीह : धनेश्वर मंडल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता-हफीजुल

 
Giridih : गांडेय प्रखंड के मरगोडीह गांव में JMM नेता स्व. धनेश्वर मंडल की चौथी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. पुण्यतिथि समारोह में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि पार्टी के नेता स्व. धनेश्वर मंडल झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुआ नेताओं में एक थे. पार्टी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ हर आंदोलन में साथ निभाया. बिना किसी स्वार्थ के पार्टी को महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा अनारक्षित सीट होने के बाद भी स्व. सालखन सोरेन चार बार विधायक रहे और उसमें सबसे बड़ा योगदान धनेश्वर बाबू का रहा था. वे अपने संघर्ष  की बदौलत हमेशा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चहेते रहे. गांडेय विधानसभा से JMM विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि स्व. धनेश्वर मंडल जेएमएम के सच्चे सिपाही थे . वे हमेशा क्षेत्र के विकास की चिंता करते थे. उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विकास का सपना देखा था. उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. गिरिडीह से JMM के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जेएमएम में स्व धनेश्वर बाबू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. अलग राज्य के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आज भी झारखंड राज्य के कई आंदोलनकारी दूसरे दलों में हैं. उन्हें पार्टी में लाने की जरूरत है. इससे पूर्व सभी नेताओं ने स्व. धनेश्वर मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महालाला सोरेन, दिलीप मंडल, भैरव वर्मा, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, साकिर, मो. अकबर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : एसीबी">https://lagatar.in/giridih-acb-arrested-panchayat-secretary-red-handed-taking-bribe/">एसीबी

ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्ता [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही