Search

 
 
 

गिरिडीह : चौड़ी नदी पर पुल नहीं, बरसात में ग्रामीणों को झेलनी पड़ती है परेशानी

 
Gawan (Giridih) : सुदूरवर्ती गांव बरमसिया से गावां प्रखंड मुख्यालय की ओर आने के लिए लिखर व चौड़ी नदी में पुल नहीं रहने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को बरसात के दिनों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. खासकर गर्भवतियों और बीमार-बुजुर्ग को. गावां प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने के लिए भी इस नदी पर कोई पुल नहीं. पानी बढ़ने पर संपर्क भंग हो जाता है. संबंधित गांवों के लोग नदी पर पुल बनाने की मांग पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या को हल्के में ले रहे हैं. बताते चलें कि बरमसिया पिकेट जाने वाले रास्ते में चौड़ी नदी की चौड़ाई लगभग 200 फीट से ज्यादा है. बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ काफी विकराल रूप ले लेती है. बरसात के दिनों में उस पार के दर्जनों गांव के ग्रामीणों को आने जाने में डर लगता है. वजह पता नहीं कब बाढ़ आ जाए. चौड़ी नदी के उस पार के दर्जनों गांव जैसे रेहा, कुबरी, लोढियाटांड़, अहराय, डूमरझारा, कुरहा, राजोखार, अलगडीहा और ढिलुआ समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों का आना जाना प्रखंड मुख्यालय गावां से होता है. लेकिन आने जाने में काफी दिक्कतें होती है. जब कोई गंभीर रूप बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिला को इलाज के लिए आना पड़ता है, तो बरसात के दिनों में डोली या तो खाट से लाना ले जाना पड़ता है, जो काफी कष्टप्रद होता है. इस गांव से प्रखंड मुख्यालय की दूरी मात्र दस से पंद्रह किलोमीटर है, लेकिन बरसात के दिनों में 30 किलोमीटर दूरी तय कर गावां प्रखंड मुख्यालय आना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : गौशाला">https://lagatar.in/former-chairman-of-gaushala-trust-committee-trust-board-shatrughan-lal-gupta-has-also-done-big-games/">गौशाला

न्यास समिति ट्रस्ट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शत्रुध्न लाल गुप्ता ने भी किये हैं बड़े-बड़े खेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही