Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पिहरा सुंडी टोला में तीन दिवसीय शांति पाठ संपन्न

Advertisement
Advertisement

तीन दिन तक बहती रही भक्ति की गंगोत्री

Ganwa (Giridih). : गावां प्रखंड अन्तर्गत पिहरा सुंडी टोला में तीन दिवसीय शांति पाठ का समापन 23 सितंबर को किया गया. तीन दिनों तक चलनेवाले इस समारोह में प्रतिदिन हवन, पाठ व रात्रि में संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रवचन प्रस्तुत करते हुए विनोद कुमार शास्त्री ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में भगवत्कथा ईश्वर की कृपा से ही प्राप्त होता है. कथा से ज्ञान होता है, ज्ञान से वैराग्य आता है व वैराग्य से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है. जीवन में यदि अच्छे व्यक्ति का संग मिल गया तो व्यक्ति के अंदर आश्चर्यजनक प्रतिभा का प्रकटीकरण होता है. जीवन में संग का काफी महत्व है. कार्यक्रम के अंतिम दिन दर्जनों की संख्या में लोगों ने हवन में भाग लिया. हवन के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया. मौके पर मनोज कुमार, पप्पु यादव, संजय साव, योगेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, सरयु साव, रासो साव, हरिलाल साव, कैलाश साव एवम मनोज साव आदि श्रद्धालु उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही