Search

गिरिडीहः एसडीएम के आश्वासन के बाद टिकैत परिवार का धरना खत्म

Ganwa (Giridih): गावां में पिछले सात दिनों से चल रहा टिकैत परिवार का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया. गावां टिकैत परिवार के किशोर प्रसाद सिंह समेत पूरे परिवार के लोग फर्जी कागज बनाकर भवन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर धरने पर बैठे थे. विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भी धरना का समर्थन किया था. खोरीमहुआ एसडीएम मनोज कुमार, सीओ अविनाश रंजन व बीडीओ महेंद्र रविदास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धरजंय सिंह व पूर्व विधायक राजकुमार यादव, मुखिया कन्हाई राम, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, नागेश्वर यादव, मरगूब आलम, झामुमो जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी व ग्रामीणों ने बैठक करके वस्तुस्थिति पर चर्चा की. एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है. रविन्द्र स्वर्णकार को 28 अक्टूबर तक भवन को खाली करने का अल्टीमेटम दिया जाएगा. भवन बनाने के समय रविन्द्र स्वर्णकार के द्वारा जो टिकैत परिवार को अग्रिम भुगतान किया गया है, व अबतक जो बकाया भाड़ा है, उसका हिसाब कर के जो राशि बचेगा, उसका भुगतान टिकैत परिवार को करना होगा. एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना को समाप्त कर दिया गया. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-project-affected-family-members-get-premium-policy-worth-rs-7-5-crore-2-news/">हजारीबाग

: परियोजना प्रभावित परिवार के सदस्यों को मिली 7.5 करोड़ की प्रीमियम पॉलिसी समेत 2 खबरें

मंदिर का किया निरीक्षण

धरना समाप्ति के बाद एसडीएम, सीओ, बीडीओ, पूर्व विधायक आदि ने गावां कालीमण्डा पहुंचकर पूजन स्थल व मेला परिसर का भ्रमण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने त्योहार को शांति व सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. मौके पर पंसस अखिलेश यादव, जीतू राम, टिंकू सिंह, सोनू बरनवाल, पप्पू सिंह, रणधीर चौधरी, ललित पांडेय, राजकुमार सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-inter-college-football-lbsm-college-created-history-captured-both-boys-and-girls-trophies/">कोल्हान

विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज फुटबॉल : एलबीएसएम कॉलेज ने रचा इतिहास, व्बायज और गर्ल्स दोनों ट्राफी पर जमाया कब्जा
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//