Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अमृत महोत्सव के तहत तिसरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Advertisement
Advertisement
Tisri (Giridih) : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिसरी प्रखंड के युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. बाइक रैली व पैदल जुलूस के रूप में अलग-अलग टोलियों में हाथों में तिरंगा लिए जयकारा लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान पहुंचे. सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर बीते दिनों पुलवामा में शहीद हुए गिरिडीह जिले के देवरी निवासी सीआरपीएफ के जवान अजय राय को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद माजसेवी मनोज यादव व रामचंद्र ठाकुर के नेतृत्व में बाइक सवार युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा मुख्य सड़क होते हुए खिजुरी, तिसरी, कोदाईबांक, बेलवाना, चंदौरी, पलमरुआ तक गई. तिरंगा यात्रा रवींद्र पंडित, सोनू हेंब्रम, सुनील साव, अनासियस हेंब्रम, पंकज शाहा, प्रेम अग्रवाल, राहुल यादव, विकास गुप्ता, मुकेश प्रजापति, विनय रजक, आकाश गुप्ता, सोनू पाठक, अनूप कुमार, प्रतीक रंजन, सुमीत कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/tiranga-yatra-taken-out-with-pride-in-giridih/">

गिरिडीह में आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा यात्रा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही