Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी पुलिस ने नाबालिग को भगाने के मुख्य आरोपी सहित दो को भेजा जेल

 

शादी का प्रलोभन देकर दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को भगाने का है आरोप

Tisri(Giridih) : गिरिडीह जिले की तिसरी पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मुख्य आरोपी आफताब अंसारी समेत दो आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. वहीं नाबालिग को बयान दर्ज कराने के लिए गिरिडीह कोर्ट भेजा गया है. तिसरी पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से नाबालिग को कोलकाता से बरामद किया. इस दौरान कोलकाता पुलिस के सहयोग से नाबालिग के अपहरण के आरोपी आफताब अंसारी को भी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. साथ ही आफताब का सहयोग करने के आरोप में तिसरी पुलिस उसके साथी निशार अंसारी को भी उसके घर से दबोचने में सफल रही. बताया जाता है कि आफताब का सहयोग उसके दो साथी ने किया था, जिसमें एक तिसरी के पपीलो गांव निवासी निशार अंसारी के अलावा गांवा के एक और आरोपी एजाज अंसारी शामिल है. नाबालिग को भगा ले जाने के संबंध में उसके पिता ने तिसरी थाना में लिखित शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने आफताब अंसारी को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/dc-canceled-licenses-of-35-people-who-did-not-deposit-weapons-in-garhwa/">गढ़वा

में शस्त्र जमा नहीं करने वाले 35 लोगाें का डीसी ने किया लाइसेंस रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही