Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह को मिलेगा आधुनिक बस स्टैंड, 22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Giridih: झारखंड में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम योजना धरातल पर उतरने जा रहा है. गिरिडीह को जल्द ही 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है. इससे यात्रियों को लंबे समय से चली आ रही असुविधाओं से राहत मिलेगी और सफर ज्यादा आसान हो सकेगा.
Advertisement
Advertisement
  • -    प्रतीक्षालय, शेड, टिकट काउंटर और अन्य बुनियादी सुविधाएं होंगी विकसित
  • -    बेहतर सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव, यात्रियों के लिए राहत

Giridih: झारखंड में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम योजना धरातल पर उतरने जा रहा है. गिरिडीह को जल्द ही 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है. इससे यात्रियों को लंबे समय से चली आ रही असुविधाओं से राहत मिलेगी और सफर ज्यादा आसान हो सकेगा.

झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) की ओर से गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. परियोजना को पूरा करने के लिए करीब 18 महीने का समय तय किया गया है. नए बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, शेड, बैठने की व्यवस्था, टिकट काउंटर और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. 

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गिरिडीह में यात्रियों को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक बस स्टैंड मिलेगा, जिससे दैनिक सफर करने वालों को सीधा फायदा होगा. सरकारी स्तर पर इसे शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है, जो आने वाले समय में स्थानीय लोगों की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही