Search

 
 
 

गिरिडीह : डॉक्टर बन सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

 

Giridih : गिरिडीह जिले के साइबर थाना की पुलिस ने देर रात दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों साइबर ठग चिकित्सक बनकर लोगों से ठगी करते थे.

2 साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दोनों साइबर अपराधी को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भातुडीह से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी समसुद्दीन अंसारी देवघर जिले के करौ थाना क्षेत्र के कैलीबाद गांव का रहने वाला है वहीं दूसरा इश्तियाक अंसारी जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर का रहने वाला बताया जा रहा है.

3 मोबाइल समेत कई समान किया गया बरामद

गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल, सात सिमकार्ड और कई बैंक के पासबुक बरामद किया गया है.

कोर्ट में पेश कर भेजा जायेगा जेल

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी चिकित्सक बनकर सरकारी अस्पताल के एएनएम को फोन करता था और अस्पताल में डिलीवरी होने वाले बच्चों के माता-पिता का डिटेल लेते थे. इसके बाद बच्चों के माता-पिता को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे बैंक खाते,एटीएम और आधार का डिटेल लेकर खाते से पैसे उड़ा लेता था. गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं. आज दोपहर साइबर अपराधियों को अदालत में दोनों को पेश करने के बाद सेंट्रल जेल गिरिडीह भेज दिया जाएगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही