Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो की बैठक में राजभवन घेराव व संगठन की मजबूती पर चर्चा समेत दो खबरें

 
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड झामुमो की ओर से सोमवार को बघलोरवा में वनभोज का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक मो. निजामुद्दीन अंसारी, गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव सफीक अंसारी उपस्थित थे. बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई. साथ ही 31 जनवरी को राजभवन घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई. बैठक में आधा दर्जन युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. मो. निजामुद्दीन और जयप्रकाश वर्मा ने पार्टी का सिंबल देकर उनका स्वागत किया. पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यदि ईडी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करती है तो यह भाजपा की सबसे बड़ी भूल होगी. यदि ऐसा हुआ तो पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर राज्य सरकार को गिराना चाहती है. भाजपा का यह षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो. मुन्नीबुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा है जेएसएससी : राजेश यादव

Giridih : भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य और गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि जेएसएससी छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहा है. झारखंड सरकार को कई वैकेंसी निकाल कर युवाओं को नौकरी देनी थी. लेकिन बीजेपी शासन काल की तरह ही लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. यही वजह है कि सरकार पर छात्रों ने सवाल खड़ा किया है. ऐसी स्थिति में छात्रों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की जरूरत है. ऐसे मुद्दे पर भाकपा माले चुप नहीं रहेगी. जेएसएससी के सिस्टम का हम विरोध करते हैं. प्रश्न पत्र लीक मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dealers-congratulated-mla-dr-lambodar-on-being-released-from-suspension-two-news-including/">बोकारो

: निलंबन मुक्त होने पर डीलरों ने विधायक डॉ लंबोदर का किया अभिनंदन समेत दो खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही