Search

 
 
 

गिरिडीह : विजय चौरसिया बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

 
Jamua (Giridih) : जमुआ के वरिष्ठ पत्रकार रहे विजय चौरसिया भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन उन्हें यह दायित्व सौंपा. ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव से पहले गिरिडीह में अपनी पदयात्रा के दौरान मरांडी ने 15 मई को विजय चौरसिया को भाजपा में शामिल कराया था. विजय को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह जिला भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ प्रेस क्लब के प्रवीण कुमार, मो. इकबाल, प्रमोद गुप्ता, लक्ष्मण मंडल, विकास यादव, आशीष कुमार द्विवेदी मंटू, सुधीर द्विवेदी, बद्री यादव, रामचंद्र हाजरा आदि ने उन्हें बधाई दी है. विजय चौरसिया ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें दायित्व सौंपा है, उसे वह ईमानदारी से परा करेंगे. पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-workers-did-not-move-towards-cm-house-babulal/">भाजपा

कार्यकर्ता सीएम हाउस ही तरफ नहीं बढ़े थेः बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही