विधायक सरफराज अहमद, सुदिव्य सोनू सहित कई नेता थे मौजूद
Giridih. : झामुमो जिला कार्यालय में 23 सितंबर को झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की 100 वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में संयुक्त रूप से गांडेय के विधायक डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बिनोद बाबू की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी. जिला मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद सभी विनोद धाम चिरकी के लिए प्रस्थान कर गए. जहां गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर विधायक गांडेय डॉ० सरफराज अहमद ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो अवविभाजित बिहार में 11 वर्षों से अधिक समय तक विधायक रहे. इन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा न्यूनतम मजदूरी का मामला सदन में उठाया. मौके पर अजित कुमार पप्पू, मो० चाँद रशीद, मो० शमीम गद्दी, शोभा यादव, अजित सिन्हा, रॉकी सिंह, राकेश टुन्ना, ज़ाकिर, सचिन शर्मा, अभय सिंह, गोपाल शर्मा, संजय वर्मा, युवराज महतो, हीरा महतो, बबलू सोरेन, मंगू किस्कू, ताज हसन, सफदर आलम, विद्या भूषण, बिरजू मरांडी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे.कुड़मी विकास मोर्चा ने बिनोद बिहारी महतो को किया याद
इधर, डुमरी में टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा ने बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर चिरैया मोड़ व बिनोद धाम घुजाडीह में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किय. वक्ताओं ने कहा कि मोर्चा के सभी सदस्य बिनोद बिहारी के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. बिनोद बाबू ने शोषण, जुल्म, महाजनी प्रथा, सामाजिक कुरीतियो एवं गरीबो वंचितो के हक अधिकार के लिए हमेशा आगे रहे है, झारखंड में शिक्षा की क्रान्ति लाने में इनका अहम योगदान है. इस दौरान थानेश्वर महतो, रामचन्द्र महतो, महाबीर महतो, काशीनाथ महतो, जितेंद्र महतो, नीलकंठ महतो, ताराचन्द महतो, गंगाधर महतो, राजकिशोर महतो, फुलचन्द महतो, राजेन्द्र महतो, पिन्टू महतो आदि दर्जनो लोग शामिल थे.आजसू ने बिनोद बाबू को किया नमन
वहीं डुमरी में आजसू पार्टी की ओर से बिनोद बिहारी महतो की जयन्ती मनायी गई। आजसू नेत्री यशोदा देवी व छक्कन महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेरमो मोड़ स्थित बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. इस दौरान सतीश महतो, महेश वर्मा, राम प्रसाद महतो, रामू, पिन्टू महतो, पप्पू महतो, शंभूनाथ महतो आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]
Leave a Comment