Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तीसरी बाज़ार के दुकानदारों को सड़क पर कचरा ना फेंकने की चेतावनी

Giridih : विजयादशमी समाप्त होते ही तीसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित तीसरी बाज़ार में सफाई को लेकर प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है. बीडीओ संतोष प्रजापति और सीओ असीम बाड़ा ने दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर ही कचरा फेंकने को लेकर नाराज़गी जताई. साथ ही सभी को दुकान के सामने डस्टबिन रखने का निर्देश दिया. मौके पर मौजूद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने भी दुकानदारों से बाज़ार को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की. इस दौरान कई दुकानदारों ने अधिकारियों से खाली पड़ी जमीन पर दुकान बनाकर किराया तय कर इसे मुहैया कराने की मांग की. बताया कि इससे तीसरी चौक पर लगने वाली लोगों की बड़ी भीड़ से भी राहत मिलेगी. साथ ही बाज़ार पहुंचे लोगों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा. यह">https://lagatar.in/giridih-farewell-to-mother-on-sh">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कंधे पर ‘मां’ को विदाई, लोगों ने पुरानी परंपरा निभाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही