Search

 
 
 

गिरिडीह : रबर फैक्ट्री से निकाले गए मजदूर माले नेता से मिले

 
Giridih : सदर प्रखंड स्थित रबड़ फैक्ट्री से निकाले गए कई मजदूर 10 अक्टूबर को माले नेता राजेश सिन्हा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई. निकाले गए मजदूरों में शामिल श्यामसुंदर हजाम, गिरधारी, शिव कुमार राणा, दिवाकर सिन्हा, अनिल दास, महेंद्र शर्मा, अरुण वर्मा ने बताया कि प्रबंधन ने बगैर किसी सूचना के 30 साल से काम कर रहे मजदूरों को निकाल दिया है. मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन ने उनका बकाया देने से भी इंकार कर दिया. माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय हुआ है. उन्होंने कहा कि श्रम अधीक्षक कार्यालय के सुस्त रवैया के कारण मजदूरों को इंसाफ नहीं मिलता है. कहा कि मामले को लेकर सांसद व विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा. अगर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन कर प्रबंधन के ईंट से ईंट बजाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-to-visit-giridih-on-october-12/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह दौरे पर 12 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन आएंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही