Giridih: गिरिडीह पुलिस की पहल "आपका मोबाइल फिर से आपका" के तहत लोगों के चहरे पर मुस्कान बिखेड़ दी. जिसके तहत शनिवार को 112 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए गए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने गिरिडीह पुलिस और एसपी डॉ. बिमल कुमार का आभार जताया.
नए पुलिस लाइन स्थित मल्टीपरपस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े 112 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए. इनमें कई ऐसे लोग भी शामिल थे, जिनके मोबाइल दो महीने पहले तो कुछ के मोबाइल करीब दो वर्ष पहले खो गए थे. पुलिस की तकनीकी टीम और थाना पुलिस के प्रयास से मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंपा गया.
इसे भी पढ़ें:
मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोबाइल केवल बातचीत का साधन नहीं है, बल्कि इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपर्क नंबर, बैंकिंग और अन्य जरूरी जानकारियां भी होती हैं. वहीं, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि गिरिडीह पुलिस लगातार लोगों के खोए मोबाइल खोजकर वापस दिलाने का काम कर रही है.
एसपी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का मोबाइल खो गया है, वे संबंधित थाना में आवेदन दें. पुलिस तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद करने का हरसंभव प्रयास करेगी. पुलिस की इस पहल से एक बार फिर लोगों का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर मजबूत होता दिखाई दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

