Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गावां में तालाब में डूबने से युवक की मौत

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के हरला निवासी संझलु उर्फ सलीम खान की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना गुरुवार शाम की है. बताया गया कि सलीम शाम करीब 6 बजे शौच करने तालाब की ओर गया था. शौच के बाद तालाब में पानी छूते वक्त पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया और डूब गया. उसे पानी में डूबते हुए गांव के एक लड़के ने देखा और शोर मचाया. इसके बाद तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोग पानी में युवक को ढूंढने लगे. लेकिन कहीं पता नहीं चला. तालाब किनारे उसका चप्पल व गमछा पड़ा हुआ था. सलीम जब रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसे ढूंढने निकले. तालाब के पास पड़ा चप्पल देखकर पत्नी ने चप्पल की पहचान  की. शुक्रवार की अहले सुबह से ही परिजन व ग्रामीण उसे तालाब ढूंढने के प्रयास में जुट गए. कुछ युवकों ने तालाब में जाल व झग्गड़ डाला. दो घंटे के प्रयास के बाद झग्गड़ में उसका शव फंस गया. उसे बाहर निकाला गया. शव देख परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े. सलीम को दो बेटी और एक बेटा. सलीम मजदूरी कर किसी तरह परिवार चलाता था. गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र दलबल के साथ तालाब पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. यह भी पढ़ें : 32">https://lagatar.in/state-level-khelo-jharkhand-competition-launched-with-32-sports/">32

खेलों के साथ राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही