Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः नए घर में बिजली का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से युवक की मौत

आनंद कुमार वर्मा अपने नए बन रहे घर में बिजली का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची गांव निवासी एक युवक आनंद कुमार वर्मा की करंट लगने से मौत हो गई. 35 वर्षीय आनंद कुमार गांव के रामचंद्र महतो के पुत्र थे. 


परिजनों ने बताया कि आनंद कुमार वर्मा अपने नए बन रहे घर में बिजली का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

https://lagatar.in/university-bill-was-passed-by-house-in-presence-students-sudhivya-kumar-said-that-student-interests-are-paramount 


मिली जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार वर्मा की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व हुई थी. उनको दो पुत्र व एक बेटी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों के क्रंदन से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही