Search

 
 
 

गिरिडीह: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गिरिडीह शहर के चिरैयाघाट रोड स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाजरत महिला की मौत सोमवार को हो गई. जिससे आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान नर्सिंग होम के कर्मियों द्वारा मृतका के परिजनों के साथ मारपीट करने की बात भी सामने आ रही है.
 

Giridih: गिरिडीह शहर के चिरैयाघाट रोड स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाजरत महिला की मौत सोमवार को हो गई. जिससे आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान नर्सिंग होम के कर्मियों द्वारा मृतका के परिजनों के साथ मारपीट करने की बात भी सामने आ रही है. जिससे परिजनों का गुस्सा और भड़क गया. 

Uploaded Image

हालांकि सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन सिंह के अलावे डीएसपी नीरज सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया. साथ ही नर्सिंग होम के एक कर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना ले गए.

 

बताया जाता है कि डुमरी के जीतकुंडी गांव निवासी मुकेश मंडल ने सोमवार की सुबह अपनी पत्नी नीलम कुमारी को बच्चेदानी के आपरेशन के लिए भर्ती कराया था. जहां ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो गया था. लेकिन कुछ देर में नीलम की हालत बिगड़नी शुरू हो गई. जिसे देखते हुए परिजन उसे बाहर ले जाने की बात कहकर रेफर करने को कहा. तब तक नीलम कुमारी की मौत हो गई.

 

आरोप है कि मौत के बाद नर्सिंग होम प्रबंधन ने शव को परिजनों को दिखाने से इंकार कर दिया. जिससे परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आईसीयू यूनिट में तोड़फोड़ की. इस दौरान आईसीयू में भर्ती अन्य मरीज भी भयभीत हो गए और आईसीयू यूनिट से बाहर निकल गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही