Search

 
 
 

रामगढ़: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया में अफवाह से रहे सावधान

आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर सोमवार को रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.
 

Ramgarh: आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर सोमवार को रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए शान्ति समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव लिए गए.

 

बैठक में उपायुक्त ने सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दी. वहीं उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न करने में अपना योगदान देने की अपील की. उपायुक्त ने शांति समिति के सभी सदस्यों को पर्व के दौरान शराब पीकर अथवा किसी अन्य नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को जुलूस में शामिल न होने देने की बात कही.

 

उन्होंने कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में इस तरह से कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने सभी शांति समिति के सदस्यों से पर्व के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस को अनिवार्य रूप से निर्धारित रूट का पालन करते हुए ही संपन्न करने का निर्देश दिया


बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में स्थलों को चिन्हित किया गया है. जहां पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी. इसके साथ ही दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी गस्ती कर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे. 


पर्व के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा हालांकि धार्मिक गीत बजाए जाने पर कोई समस्या नहीं है. लेकिन किसी भी हाल में कोई भी भड़काऊ गीत नहीं बजाया जाएगा. अगर इसकी  अवमानना होगी तो संबंधितो पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 


बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ सभी थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस में निर्धारित रूट चार्ट का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 


बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तृत जानकारी सभी शांति समिति के सदस्यों सहित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि सोशल मीडिया में बिना पुष्टि किए कोई भी पोस्ट को शेयर ना करें. पर्व के दौरान सोशल मीडिया में भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वाले लोगों की चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही