Search

गिरिडीह :  दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Giridih :  जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां कोदेया मोड़ के समीप में दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.  

 

 


मिली जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार बाइक से गिरिडीह की तरफ आ रहा था. जबकि सागर कुमार दूसरे बाइक से कोदेया अपने घर जा रहा था. तभी कोदेया मोड़ पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई. 

 


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया.


 
प्राथमिक उपचार के बाद सागर की नाजुक हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया. लेकिन धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक रोहित का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp