Search

 
 
 

RJD  की चुनावी घोषणा पर गिरिराज का तंज, जेबी में टका नहीं, सलाई में डेरा

राजद नेता तेजस्वी यादव के की चुनावी घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि मुझे यह सुनकर हंसी आती है. इनके पिता लालू प्रसाद यादव ने तो नौकरी के बदले जमीन लिखवा ली थी, अब ये क्या करेंगे?
 

Patna  :  राजद नेता तेजस्वी यादव के की चुनावी घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि मुझे यह सुनकर हंसी आती है. इनके पिता लालू प्रसाद यादव ने तो नौकरी के बदले जमीन लिखवा ली थी, अब ये क्या करेंगे?गिरिराज ने आगे कहा कि एक था शंख और लालू जी का परिवार ‘डिपोशंक’ है. कहा कि जेबी में टका नहीं, सलाई में डेरा, यह कहावत इन पर बिल्कुल सटीक बैठती है.

 

15 साल सत्ता में रहकर क्या किया

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद ने 15 साल तक बिहार की सत्ता में रहकर रोजगार और विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया. अब ये नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने की बात करते हैं. केंद्रीय मंत्री ने राजद से सवाल पूछा कि 15 साल में आपने क्या काम किया. कितनी नौकर दी. आरोप लगाया कि बस इनलोगों ने बस झूठा वादा और भ्रष्टाचार ही दिया है.

 

एनडीए में सब कुछ ठीक: गिरिराज सिंह

सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की नाराजगी के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत है.उन्होंने कहा कि जेडीयू और बीजेपी दो बड़ी पार्टियां हैं. मांझी जी, चिराग जी, कुशवाहा जी सब अपने हक की बात करेंगे, लेकिन सब मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे. एनडीए में किसी तरह का मतभेद नहीं है.

 

आरजेडी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया 

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आरजेडी ने घोषणापत्र जारी किया है. पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को 20 महीने के भीतर सरकारी नौकरी देंगे.तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमारी सरकार रोजगार पर फोकस करेगी. हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलेगी. बिहार में अब कोई भी परिवार बेरोजगार नहीं रहेगा

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही