Search

 
 
 

रांची के पुंदाग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Ranchi  : पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक युवती ने देर रात करीब एक बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवती की पहचान 22 वर्षीय  श्वेता कुमारी के रूप में हुई है. वह बिहार के अरवल जिले की रहने वाली थी. वर्तमान में वह अपनी बड़ी बहन शिल्पा कुमारी के साथ पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रह रही थी.. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. (पढ़ें, MP">https://lagatar.in/mp-two-and-a-half-year-old-srishti-lost-the-battle-with-life/">MP

: जिंदगी से जंग हार गयी ढाई साल की सृष्टि, 50 घंटे की जद्दोजहद के बाद भी नहीं बचा सकी रेस्क्यू टीम)

बड़ी बहन गयी थी बाहर

श्वेता कुमारी की बड़ी बहन शिल्पी कुमारी ने पुलिस को बताया कि वे किसी काम से परिवार वालों के साथ बाहर गयी थी. जब लौटी तो देखा कि श्वेता फांसी के फंदे से लटकी है. उसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी. बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि हाइट कम होने के कारण श्वेता की शादी ठीक नहीं हो रही थी. तीन बार शादी टूटने की वजह से वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी. लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी बहन ऐसा कदम उठा लेगी. इसे भी पढ़ें : वित्त">https://lagatar.in/finance-minister-nirmala-sitharamans-daughter-tied-the-knot-ceremony-held-with-simplicity/">वित्त

मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी शादी के बंधन में बंधी, सादगी के साथ हुआ समारोह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही