Search

 
 
 

नालंदा: घर में घुसकर युवती को मारी गोली

 
Nalanda: दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी. जिससे वह घायल हो गई. घटना जिले के परवलपुर थाना इलाके के पिलीक्ष गांव की है. घायल युवती विनोद प्रसाद की 18 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी है. वह घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है. गोली मारने के बाद आरोपी भागने लगा. भीड़ देखकर वह गैस गोदाम के कार्यालय में खुद को बंद कर लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने गैस गोदाम की खिड़की तोड़कर आरोपी को बाहर निकाला व जमकर पीटा. युवती के पिता ने बताया कि दोपहर में वह घर पर ही ट्यूशन पढ़ा रही थी. मां पूजा करने मंदिर गई थी. इसी दौरान एक युवक घर में घुस कर उसे गोली मार दिया. गोली उसके पेट में लगी है. परिवार वाले न आरोपी को पहचानते हैं ना ही किसी से दुश्मनी की बात बता रहे हैं. युवती को बिहारशरीफ सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. हिलसा डीएसपी टू गोपाल कृष्ण ने बताया कि आरोपी युवक गिरियक का रहने वाला है. मारपीट से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. आरोपी ने युवती को गोली क्यों मारी, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/jssc-told-the-high-court-merit-list-and-cut-off-marks-of-teacher-appointment-examination-will-be-released-on-the-website/">JSSC

ने हाईकोर्ट को बताया- वेबसाइट पर जारी किया जाएगा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का मेरिट लिस्ट व कट ऑफ मार्क्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही