Search

 
 
 

भोजपुर में गोली मारकर युवती की हत्‍या, रेप की आशंका, जान‍िये क्‍या बोले एसपी

 
Bhojpur : भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र  में सकड्डी-नासरीगंज हाई-वे किनारे अर्धनग्न हालत में एक युवती की लाश म‍िली. युवती की गोली मारकर हत्‍या की गई है. युवती की लाश देखकर ग्रामीणों ने दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या की आशंका जतायी है. युवती को काफी करीब से तीन गोली मारी गई है. दो गोली के न‍िशान उसके दाहिने कंधे पर और एक गोली के निशान दाह‍िने जांघ पर मिली है. सूचना मिलते ही दल-बल के साथ पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. लाश की अभी पहचान नहीं हो सकी है. युवती के बाएं हाथ पर गोलू दुबे नाम का टैटू बना हुआ है. बाएं हाथ में ही मेंहदी से हथेली पर एक शि‍वानी नाम लिखा है. [caption id="attachment_441207" align="alignnone" width="567"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/bhojpur-2.jpg"

alt="" width="567" height="327" /> भोजपुर में गोली मारकर युवती की हत्‍या, रेप की आशंका[/caption] इसे भी पढ़ें–  लातेहार">https://lagatar.in/latehar-tana-bhagat-besieged-the-court-of-conduct/">लातेहार

: टाना भगतों ने व्यवहार न्यायालय घेरा, की तोड़फोड़, लाठीचार्ज में कई घायल

घटनास्‍थल पर पहुंचे एसपी-डीएसपी

सूचना म‍िलते ही भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह, पीरो डीएसपी राहुल कुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जांच के ल‍िए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से तीन खोखे, युवती के कपड़े, चप्पल एवं कान में पहने टूटे ईयर-रिंग के साथ कई महत्वपूर्ण सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किए हैं. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें– जनता">https://lagatar.in/slogans-of-how-is-the-pm-of-the-country-raised-in-the-public-court/">जनता

दरबार में लगे ‘देश का पीएम कैसा हो के नारे’, जानिये सीएम नीतीश कुमार ने कहा…

मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रेप है या नहीं : एसपी  

भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने कहा कि‍ स्पॉट पर ब्लड वैसा नहीं है, जैसा होना चाहिए. क्राइम का पहला स्पॉट यही है या नहीं इसकी जांच की जा रही है. कपड़ा से कुछ खास छेड़छाड़ नहीं हुई है. हां, निचले हिस्से के कपड़े कुछ इधर-उधर दिखे हैं. मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रेप है या नहीं. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. मामले में टेक्‍न‍िकल सेल की भी मदद ली जा रही है. इसे भी पढ़ें–  लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-driver-dies-after-being-hit-by-truck/">लातेहार:

ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही