Search

 
 
 

जनता दरबार में लगे ‘देश का पीएम कैसा हो के नारे’, जानिये सीएम नीतीश कुमार ने कहा…

 
Patna : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. इसी दौरान एक ऐसा वाक्‍या हो गया क‍ि सीएम नीतीश मुस्‍कुराने लगे. मुस्‍कुराते हुए नीतीश कुमार ने उस शख्‍स को रुकने का इशारा कि‍या और कहा- एक से बढ़कर एक आ जाता है. जनता दरबार में एक शख्‍स अचानक खड़ा हो गया और `देश का पीएम कैसा हो, नीतीश भैया जैसा हो` के नारे लगाने लगा. इसे भी पढ़ें– छठ">https://lagatar.in/16-special-trains-will-run-from-delhi-to-bihar-on-chhath/">छठ

पर दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें

जनता दरबार में श‍िकायतों की ढेर

नीतीश कुमार ने साप्‍ताहिक सोमवारी जनता दरबार में आम लोगों की शिकायतें सुनीं. सबसे ज्‍यादा श‍िकायतें आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी आई. एक शख्‍स ने शिकायत की कि उसकी पत्‍नी ने कुछ द‍िनों तक आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम किया, मगर बाद में उसे हटा दिया गया. आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता की श‍िकायत हर बार की तरह इस बार भी खूब आए. श‍िकायतों को लेकर मुख्‍यमंत्री कई बार निर्देश दे चुके हैं, मगर मामला जस का तस दिख रहा है. आंगनबाड़ी की श‍िकायतें लगातार आ रही है.

अफसर ने कहा- देख लेते हैं, सीएम बोले-देखें नहीं समाधान कराएं   

जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया. कई मामलों में मुख्‍यमंत्री ने खुद ही संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त करने और शिकायतों का न‍िवारण करने का निर्देश दिया. नीतीश कुमार ने अनुकंपा पर बहाली से जुड़ी एक शिकायत की सुनवाई के दौरान अफसर को समाधान का निर्देश दिया. अफसर ने कहा कि इनकी शिकायत को देख लेते हैं. इस पर सीएम ने कहा क‍ि केवल देख लेते हैं नहीं, समाधान करें. इसे भी पढ़ें– श्याम">https://lagatar.in/tej-pratap-gets-furious-at-shyam-rajak-walks-out-of-rjd-meeting-in-anger/">श्याम

रजक पर भड़के तेजप्रताप, आरजेडी बैठक से गुस्से में निकले बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही