Bokaro: वेदांता ग्रुप की ESL स्टील लिमिटेड ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें वेदांता स्किल स्कूल से सिलाई मशीन ऑपरेटर (SMO) का कोर्स पास करने वाली लड़कियों को सम्मानित किया.
में तालिबानी कब्जे का असर! मोदी सरकार के 70 मंत्रियों की जम्मू और कश्मीर में कारपेट बांबिंग 10 सितंबर से
पैरालिंपिक : भारत के नाम चौथा सोना, शटलर प्रमोद भगत का धमाल, ब्रिटेन के डेनियल को हराकर हासिल की स्वर्णिम सफलता [wpse_comments_template]
14 लड़कियों को मिला लेटर
समारोह में एसएमओ का प्रमाणपत्र प्राप्त 28 में से 14 लड़कियों जॉब का लेटर मिला. इनका प्लेसमेंट तमिलनाडु में होगा. बता दें कि वेदांता स्किल स्कूल के विभिन्न ट्रेडों में आवासीय व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत सोलर पीवी इंस्टॉलेशन और सिलाई मशीन ऑपरेशन के कोर्स कराये जाते हैं. एनएसडीसी से मान्यता प्राप्त इस कोर्स को पूरा करने पर कम से कम 80 प्रतिशत प्लेसमेंट देना होता है. वेदांता का स्किल स्कूल प्रोजेक्ट युवाओं को कम अवधि के वोकेशनल प्रोग्राम के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करता है. युवाओं को उद्योग जगत के मानकों के अनुसार कौशल प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें- अफगानिस्तान">https://lagatar.in/effect-of-taliban-occupation-in-afghanistan-carpet-bombing-of-70-ministers-of-modi-government-in-jammu-and-kashmir-from-september-10/">अफगानिस्तानमें तालिबानी कब्जे का असर! मोदी सरकार के 70 मंत्रियों की जम्मू और कश्मीर में कारपेट बांबिंग 10 सितंबर से
इसका मुझे गर्व है
ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एनएल व्हाट्टे ने कहा कि वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षु नौकरी लेकर अच्छा करियर बनाने या सफल उद्यमी बनने की राह पर बढ़ रहे हैं. इसका मुझे गर्व है. उन्हें सशक्त बनाने और उनके विकास में योगदान देकर वेदांता ईएसएल प्रसन्न है. हम उम्मीदवारों के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं. ईएसएल अधिक से अधिक उम्मीदवारों की प्रगति और विकास के लिए काम करती रहेगी. हमारे निरंतर समर्थन से युवाओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना निश्चित है. समारोह में सीएसआर विभाग ने हरेंद्र दास, मुखिया अलकुशा नेमचंद महतो, पूर्व सरपंच सियालजोरी जयदेव महतो समेत एचएसई प्रमुख साधना वर्मा मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें- टोक्यो">https://lagatar.in/tokyo-paralympics-indias-fourth-gold-shuttler-pramod-bhagat-achieved-golden-success-by-defeating-britains-daniel/">टोक्योपैरालिंपिक : भारत के नाम चौथा सोना, शटलर प्रमोद भगत का धमाल, ब्रिटेन के डेनियल को हराकर हासिल की स्वर्णिम सफलता [wpse_comments_template]
Leave a Comment