Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पॉन्सरशिप का लाभ जरूरतमंद बच्चों को दिलायें : मनोज सिंह

Latehar:  विधि सह परीविक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने झारखंड स्पॉन्सरशिप का लाभ जरूरतमंद बच्चों को दिलाने की अपील की. वे जिला बाल संरक्षण इकाई लातेहार एवं मिराकेल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. यह कार्यशाला परिवार आधारित और वैकल्पिक देखभाल दिशा में बदलाव विषय पर आयोजित किया गया था. मनोज कुमार सिंह ने आगे कहा कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पहले दो हजार रूपये बच्चों को दिया जाता था लेकिन अब यह राशि चार हजार रूपये कर दी गयी है. वैसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं या फिर माता-पिता में से कोई एक ही जीवित हैं. जिन्हें देखरेख व संरक्षण की जरूरत है, वैसे बच्चों को चिन्हित कर व्यस्क होने तक स्पॉन्सरशिप देने का प्रावधान सरकार ने किया है. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-national-obc-morcha-meeting-mlas-residence-to-be-gheraoed-on-may-28/">लातेहार:

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की बैठक, 28 मई को होगा विधायकों के आवास का घेराव

लातेहार जिले में 67 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा गया

वहीं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने कहा कि लातेहार जिले में 67 बच्चों को स्पॉन्सरशिप से जोड़ा गया है. इसे और अधिक बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़ी संस्था एवं इस दिशा में कार्य करने वाले लोगों से रेलवे लाइन या बस स्टैंडों के पास सर्वे कर ऐसे बच्चों को चिन्हित करने एवं उन्हें कार्यालय में लाकर स्पॉन्सरशिप से जोड़ने की अपील की. इससे पहले मिराकेल फाउंडेशन इंडिया के प्रतिनिधि विष्णु दत्त पांडे और अखिलेश श्रीवास्तव के द्वारा बुके भेंट अतिथियों को सम्मानित किया गया. कार्यशाला में जिले में संस्थागत एवं गैर संस्थागत देखरेख में कार्य करने वाले हितधारकों को परिवार आधारित देखभाल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया. केस मैनेजमेंट सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आईसीपी और एसआईआर प्रतिवेदन को भरने, स्पॉन्सरशिप से जरूरतमंदों बच्चों को जोड़ने पर चर्चा की गई. मौके पर चाइल्डलाइन, लातेहार के समन्वयक आशुतोष कुमार, चाइल्ड लाइन रेलवे बरवाडीह के शंभू एवं शिल्पा तथा रोज बाल गृह केंद्र के अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-the-locality-are-angry-after-the-murder-of-raju-ansari/">धनबाद:

 राजू अंसारी की हत्या के बाद गुस्से में हैं मुहल्ले के लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही