Search

 
 
 

फ्रीडम-2 वॉक चैलेंज में रांची स्मार्ट सिटी के जीएम दूसरे नंबर पर

 
Ranchi: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित इंटर सिटी फ्रीडम टू वॉक कंपटीशन-2 में रांची दूसरे स्थान पर है. सिटी लीडर की श्रेणी में सबसे ज्यादा वाकिंग के लिए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के तकनीकी महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. उन्होंने 45 दिन में 1039 किलोमीटर पैदल चलकर यह रिकॉर्ड दर्ज कराया है. 1 मार्च से से 16 अप्रैल तक इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था. देश के सभी स्मार्ट शहरों के अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया था. रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन से स्मार्ट सिटी के सीईओ, नगर आयुक्त और जीएम समेत 10 अधिकारी इसमें शामिल हुए थे. स्ट्रावा और अल्टामो एप से अधिकारियों के वॉकिंग की मॉनिटरिंग होती थी राकेश नंदक्योलियार ने बताया कि 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलते थे. इसे भी पढ़ें-  सीबीआई">https://lagatar.in/cbi-summons-former-jammu-and-kashmir-governor-satya-pal-malik-linked-to-insurance-scam/">सीबीआई

ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को समन भेजा, बीमा घोटाले से जुड़े हैं तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही