Search

 
 
 

फर्जी विज्ञापन जारी कर फर्जीवाड़ा करता है Goal institute : आलोक दुबे

आज राजकीय अतिथिशाला में पासवा के अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता रखा. जिसमें उन्होंने GOAL और FIITJEE  कोचिंग सेंटर में चल रहे फर्जीवाड़े से संबंधित बात रखी. प्रेस वार्ता के दौरान आलोक दुबे ने बताया कि GOAL  कोचिंग सेंटर, कोचिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रही है
 

Ranchi: आज राजकीय अतिथिशाला में पासवा के अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता रखा. जिसमें उन्होंने GOAL और FIITJEE  कोचिंग सेंटर में चल रहे फर्जीवाड़े से संबंधित बात रखी. प्रेस वार्ता के दौरान आलोक दुबे ने बताया कि GOAL  कोचिंग सेंटर, कोचिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रही है. विद्यार्थी और उनके माता-पिता को नकली विज्ञापन दिखा कर लाखों लूट रही है. 

 

उन्होंने कहा  कि कोचिंग सेंटर की मनमानी झारखंड के बच्चों के भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रही है. अभिभावक अपने गहने जमीन गिरवी रख कर बच्चों की कोचिंग फीस जमा करते हैं, ताकि उनके बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन सके और उनके सपनों को उड़ान दे कर कोचिंग इंस्टिट्यूट मनमानी रकम वसूल करते हैं. साथ ही साथ नॉन-स्कूलिंग करने पर भी विवश करते हैं. 

 

बच्चे कई बार दबाव में आत्महत्या भी कर लेते हैं. Goal Institute के मालिक बिपिन सिंह ने बिहार के बच्चों को सपने दिखाने का काम किया है, अब झारखंड के बच्चों को भी ये सपने दिखाने का काम कर रहे हैं. उनके इंस्टीट्यूट से किये गए रैंकिंग दावे झूठे हैं. सबिर अंसारी जिसने 79 rank लाया उनका विज्ञापन Goal ने अपने इंस्टीट्यूट के नाम पर लगाया है. वहीं सबीर अंसारी का कहना है कि वो Goal से नहीं पढ़े हैं.  

 

 

आलोक दुबे ने मांग रखी है कि बिपिन सिंह 48 घंटे में ये स्पष्ट करें कि क्या सबिर अंसारी ने Goal से पढ़ाई की है और अगर नहीं की है तो उनके ऊपर 30 जून को फर्जीवाड़ा के लिए एफआईआर करेंगे. आगे FIITJEE के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले साल FIITJEE करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई थी और अब फिर से दुबारा से खुलने जा रही है. ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. 

 

 

सरकार से मांग रखी 


शिक्षा मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से अपील की कि कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने के लिए एक नियमावली बनाई जाए. कोचिंग संस्थान चलाने के लिए मानदंड और समय तय किया जाए ताकि कोचिंग संस्थान बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव न बना सके. 

 

ये दी चेतावनी


आलोक दुबे ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इसपर कदम नहीं उठाती है तो पासवा के लोग खुद इसपर सीधी कारवाई करेंगे. साथ ही कहा कि बिपिन सिंह जवाब दें और FIITJEE, जो पिछले साल बच्चों के पैसे लेकर भागी है, उसे वापस करे, नहीं तो पासवा सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही