Search

 
 
 

गोड्डा : चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने का आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक जब्त

 
Godda : चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने के आरोपी मो. कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक भी बरामद की गई हैं. मामला गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र का है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुमरडोय गांव में चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री होती है. इसके बाद थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी मो. कादिर के घर पर छापेमारी की. परिसर में दो बाइक खड़ी मिलीं. गाड़ी के कागजात मांगने पर पर कादिर नहीं दिखा पाया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक चोरी की हैं, जिसे उसने खरीदा है. उसने बताया कि वह पहले भी ऐसी बाइक को बेच चुका है. पुलिस ने मो. कादिर को गिफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी की बिक्री की गई तीन अन्य बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. पुलिस ने बलबड्डा थाना में कांड संख्या 32/2024 दर्ज कर मो. कादिर को सोमवार को जेल भेज दिया. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छोपमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई शिव कुमार, रत्नेश ओझा, मनोज राम, रामानुज राय व अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/india-coalition-government-will-be-formed-again/">झारखंड

में दोबारा बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : कमलेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही