Search

 
 
 

Godda : महागामा में SIR बैठक पर भाजपा का सवाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से जांच की मांग

Ranchi : भाजपा ने गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की समीक्षा बैठक को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है. पार्टी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
 

Godda : भाजपा ने गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की समीक्षा बैठक को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है. पार्टी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.


भाजपा के SIR प्रदेश संयोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि 26 जुलाई को महागामा के मेहरमा प्रखंड कार्यालय में स्थानीय विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की मौजूदगी में SIR की समीक्षा बैठक हुई.

 

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव (SIR प्रभारी) समेत कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे. बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गई हैं.


राकेश प्रसाद ने कहा कि SIR भारत निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया है. ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा बैठक करना उचित नहीं है. इससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं और अधिकारियों पर दबाव बनने की आशंका रहती है.


भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.


पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार होना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा बना रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही