Search

 
 
 

गोड्डा : ट्रक के पीछे रस्सी से बंधा युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Godda : बिहार और झारखंड के सीमा पर स्थित मेहरमा थाना क्षेत्र बाराहाट में शनिवार को ट्रक के पीछे रस्सी से बंधा युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान मिर्जा चौकी निवासी छोटू के रूप में हुई है. इलाके में शव मिलने की खबर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मेहरमा और पिरोजपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/10-ips-of-jharkhand-cadre-got-promotion/">झारखंड

कैडर के 10 आईपीएस को मिली प्रोन्नति)

बाराहाट में किराये के मकान में रहकर गाड़ी चलाता था छोटू

बताया जाता है कि छोटू गाड़ी चलाता था. वह बिहार के इशीपुर थाना क्षेत्र के बाराहाट में किराये के मकान में रहता था. जिस जगह से युवक का शव बरामद हुआ है, यह इलाके का कुछ क्षेत्र बिहार के भागलपुर जिला के पिरोजपुर थाना और कुछ क्षेत्र गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में पड़ता है. इसलिए दोनों थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें : Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-vladimir-putin-may-be-forced-to-drop-nuclear-weapons-us-spy-warns/">Russia-Ukraine

War : व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियार गिराने को विवश हो सकते हैं, अमेरिकी जासूस ने चेताया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही